फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम के ब्रांड एंबेसडर बने नीरज

Tue, 30 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुक्केबाज नीरज गोयत को पुष्प गुच्छ देतीं मेयर व मौजूद अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दुबई में शानदार जीत दर्ज कर स्वदेश लौटे शहर के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नीरज गोयत का सोमवार को नगर निगम कार्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की ओर से नीरज गोयत को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।
नगर निगम की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक सहित अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ व फूल मालाएं पहनाकर नीरज का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि नीरज गोयत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यमुनानगर और देश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में नीरज शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और खेलों के प्रति जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में भी ब्रांड एंबेसडर के रूप में नीरज का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। नीरज गोयत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुबई में मुकाबला चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अभ्यास, कोच और परिवार के सहयोग से जीत संभव हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें