संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू, एमडीएमडब्ल्यूएफआई व सर्व कर्मचारी संघ) का त्रिवार्षिक प्रतिनिधि जिला सम्मेलन रविवार को दशहरा ग्राउंड में हुआ। इसमें चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, रिटायर्ड संघ जिला प्रधान जोत सिंह रावत ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई।
सभी पदों पर सर्वसम्मति से 2025-2028 तक इकाई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसमें मिड डे मील वर्कर्स यूनियन में आगामी तीन साल के लिए नीलम को जिला प्रधान, कविता को जिला सचिव, शरबती को कोषाध्यक्ष, शिमला को वरिष्ठ उपप्रधान, सुषमा को सह सचिव, राजकौर व उषा को उप प्रधान, सुमन, सरोज, कैलाशो, प्रकाश कौर, कृष्णा, प्रदीप, रीना, कुसुम, भारती को इकाई कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। सीटू नेता विनोद त्यागी ने नई जिला कार्यकारिणी को गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्य महासचिव शरबती ने नई जिला कार्यकारिणी व अन्य कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि यूनियन ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को मांग पत्र भेजकर बातचीत से समस्याओं का समाधान करने के लिए पत्र लिखा था, पर अभी तक समय नहीं मिला।
अब 30-31 मार्च को जींद में होने वाले राज्य सम्मेलन में आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। शरबती ने बताया कि देश में 25 लाख व हरियाणा में सरकारी स्कूलों में 30000 मिड डे मील कार्यकर्ता कार्यरत हैं, जो लंबे समय से अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर सरकार से अपील करते रहे व आंदोलनरत भी रहे। केंद्रीय बजट में भी मिड डे मील कार्यकर्ताओं के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई इत्यादि मांगे हैं। इस दौरान प्रेमवती, किश्वरी, परमजीत, मीना, नीलम, भारती, कांता, सुखदेवी, संतोष, सुनीता, सुदेश मौजूद रहे।