फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से दो भाई घायल

Sun, 23 Mar 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। कालाअंब मार्ग पर पैराडाइज रिसोर्ट के पास एक डंपर की टक्कर से दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनके एक साथी का बचाव हो गया। घायलों की पहचान कुराली ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो भाईयों मनोहर व बुधन के तौर पर हुई है। घायलों के साथी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घायल मनोहर व बुधन को डायल 112 की टीम ने उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें