फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी शिविर से अनुशासन का होता है विकास : जरनैल

Thu, 09 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गधौली स्थित यमुना इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ कर्नल जरनैल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेटों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, जिससे वे गणतंत्र दिवस परेड जैसे राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

शिविर में लगभग 450 कैडेट भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त 1 हरियाणा गर्ल्स बटालियन अंबाला छावनी, 2 हरियाणा बटालियन अंबाला छावनी,7 हरियाणा बटालियन करनाल, 10 हरियाणा बटालियन कुरुक्षेत्र,12 हरियाणा बटालियन सोनीपत,15 हरियाणा बटालियन, जींद एवं 2 एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, करनाल इकाइयों के कैडेट भी शामिल हैं। शिविर में एनसीसी अधिकारी कैप्टन गीता खन्ना, लेफ्टिनेंट जोशप्रीत सिंह तथा थर्ड ऑफिसर गोपाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही केयरटेकर ऑफिसर सारिका मित्तल, तरनदीप तथा प्रशिक्षण दल के सूबेदार मेजर जसवंत सिंह एवं बीएचएम शुक्ल सिंह कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व, शारीरिक दक्षता एवं परेड प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें