फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेट को नशा न करने के लिए किया प्रेरित

Fri, 06 Jun 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नशा विरोधी कार्यक्रम करवाया गया। जिसके तहत 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के शिविर में कॅरिअर डिफेंस स्कूल में कैडेट्स को जागरूक किया गया। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर कर्नल जरनैल सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

एनसीबी के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कैडेट्स को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन हमें अपने आसपास के क्षेत्र शुद्ध करना है, तो वहीं नशा मुक्त भी करना है। विश्व में केवल तंबाकू के सेवन से औसत 80 लाख लोगों की मृत्यु हो रही है। भारत में भी प्रति वर्ष 17 लाख लोग इससे मर रहे हैं। एक जानकारी के अनुसार प्रतिदिन तंबाकू से देश में 3699 मृत्यु हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें