कॉलेज में पौधे लगाते एनसीसी कैडेट व अन्य। संस्थान
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। कैडेट और स्टाफ ने फलदार व छायादार पौधे लगाए। अभियान 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के निर्देश पर चलाया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुजाता रानी ने कैडेट को अपने गांव व पैतृक स्थानों पर भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रो. अशोक बंसल, प्रो. विनोद शर्मा, डॉ. ललित कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद