फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नगर: एनसीसी कैडेटों ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पुलवामा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते गुरु नानक खालसा कॉलेज के एनसीसी कैडेट। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने पुलवामा हमले के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की
प्राचार्य डॉ. हरिंद्र सिंह कंग ने बताया कि पुलवामा हमले की चौथी बरसी है। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के अवंतीपुरा में जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। आज देश भर में इन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के साथ-साथ सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने भी आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कि हमारे सुरक्षा बल जान हथेली पर लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। इसलिए हम सबका भी कर्तव्य बनता है कि हम उन सभी शहीदों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव रखें जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर राष्ट्र की रक्षा की है। डॉ. कंग ने सभी कैडेटों और विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह भी शहीदों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें तथा राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें