फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेट को दिया फायरिंग का प्रशिक्षण

Fri, 09 Oct 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
​शिविर के दौरान फायरिंग का अभ्यास करते कैडेट। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कपालमोचन में 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में वीरवार को कैडेट को सैन्य प्रशिक्षण के साथ अनुशासन, नेतृत्व, शारीरिक दक्षता से जुड़ी गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। शिविर में गणतंत्र दिवस शिविर-2027 के लिए अंबाला समूह के दल के चयन की प्रक्रिया हुई।
सीएचएम जसविंद्र सिंह ने कैडेट को जीपीएस के संचालन और उपयोग का प्रशिक्षण दिया। उन्हें दिशा निर्धारण, आधुनिक मार्गदर्शन तकनीक और क्षेत्र में सही स्थान की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। सीएचएम मुकेश के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने फायरिंग का अभ्यास किया। इस दौरान फायरिंग की प्रक्रिया, सुरक्षा सावधानियों और हथियारों के सुरक्षित संचालन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सूबेदार कमल नेगी ने कैडेट्स को हथियार प्रशिक्षण दिया। इसमें विभिन्न हथियारों की पहचान, उनके सुरक्षित संचालन और सैन्य अनुशासन से जुड़े पहलुओं का अभ्यास करवाया गया। कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक दृढ़ता के साथ टीम भावना और जिम्मेदारी की समझ विकसित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

अंबाला समूह एनसीसी के उप समूह कमांडर एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अनिल झिंझेरिया ने कैडेट्स की गतिविधियों का जायजा लिया तथा उनसे बातचीत की। शिविर 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल पंकज पारीक के नेतृत्व और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी के प्रशासन में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें