फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navjot Sidhu: कैंसर से जूझ रहीं नवजोत सिद्धू की पत्नी अस्पताल में भर्ती, जानें- सेहत का हाल

Mon, 17 Jul 2023 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

डॉक्टर ने बताया कि पहले उनकी ब्रेस्ट की सर्जरी की थी अब उनकी कीमोथेरेपी चल रही है।नवजोत सिंह सिद्धू भी उनके साथ अस्पताल में पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टर से कौर की सेहत के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
अस्पताल में नवजोत सिंह सिद्धू पत्नी नवजोत कौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर को सोमवार को इलाज के लिए हरियाणा के यमुनानगर शहर के वरयाम सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवजोत कौर को स्टेज-2 कैंसर है। उनका इलाज काफी समय से इसी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के डॉ. रुपिंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को वे उनके अस्पताल में दाखिल हुई है।

विज्ञापन


पहले उनकी ब्रेस्ट की सर्जरी की थी अब उनकी कीमोथेरेपी चल रही है। फॉर्थ कीमो के लिए वे आई हैं लेकिन उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार भी है। हर तीन हफ्ते में एक दिन उन्हें दाखिल किया जाता है। मंगलवार को वे वापस लौट जाएंगी। उधर नवजोत सिंह सिद्धू भी उनके साथ थे। इस दौरान उन्होंने डॉ. रुपिंद्र से उनके स्वास्थ्य के सुधार के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें