फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नरेश बिलासपुर और दीपक बने भाजपा पाबनी मंडल अध्यक्ष

Fri, 17 Jan 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (व्यासपुर)। भाजपा की तरफ से वीरवार को साढौरा विधानसभा के मंडल बिलासपुर व पाबनी के अध्यक्ष का चुनाव किया गया। विश्राम गृह में पूर्व विधायक बलवंत सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला परिषद चेयरमेन रमेश कुमार ठसका, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट की उपस्थिति में गांव बांसेवाला से नरेश सैनी को बिलासपुर व गांव ककड़ौनी के दीपक भारद्वाज काे पाबनी मंडल का अध्यक्ष चुना गया। या।
बिलासपुर के लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन कटारिया ने नरेश सैनी बांसेवाला का नाम रखा। पूर्व ब्लाॅक समिति चेयरमैन महीपाल संधाय ने इसका अनुमोदन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर सहमति प्रकट की। इसके पश्चात पाबनी मंडल के लिए विपिन सिंगला ने दीपक भारद्वाज का नाम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच हवा सिंह ने इसका अनुमोदन किया। नरेश सैनी व दीपक भारद्वाज ने कहा कि पार्टी की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह पूरी ईमानदारी व लगन से उसका निर्वाह करेंगे। पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर सुल्तान सिंह, कुलवंत भट्टूवाला, संजीव पांबनी, तरसेम, मदन सैनी, डाॅ. सुभाष, संदीप कुमार, सुमित कुमार सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें