फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नरेंद्र थापा ने दशहरा ग्राउंड टीम को 3-0 से दी मात

Mon, 06 Apr 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
फुटबॉल मैच में पैनेल्टी शूट के दौरान गोल करने का प्रयास करता ​खिलाड़ी व रोकता कीपर। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। शहर के दशहरा ग्राउंड फुटबॉल क्लब की ओर से रविवार को एक दिवसीय टूर्नामेंट करवाया गया। टूर्नामेंट में यमुनानगर के साथ करनाल, अंबाला, कालका, देहरादून सहित कुल 12 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में अंडर-21 आयु वर्ग के 8ए साइड नॉक आउट मैच करवाए गए। इसमें एक टीम में कुल आठ खिलाड़ी ही शामिल थे। फाइनल में नरेंद्र थापा की टीम ने दशहरा ग्राउंड फुटबॉल क्लब की टीम को 3-0 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल और विशिष्ट अतिथि संघ महासचिव नरेंद्र चुघ ने किया। टूर्नामेंट सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चला। इस नॉक आउट टूर्नामेंट में कुल 10 मैच खेले गए। फाइनल मैच नरेंद्र थापा और दशहरा ग्राउंड क्लब की टीम के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में निर्भय थापा ने शानदार तकनीक दिखाते हुए एक गोल करके अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वहीं, दूसरे हाफ में एनएफए के खिलाड़ी राहुल सिंह तरागी ने एक के बाद एक गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। डीजीएफसी की टीम ने गोल दाग करने के कई प्रयास किए लेकिन कीपर शौर्य ने अपने से आगे गेंद नहीं जाने दी।
इससे नरेंद्र थापा फुटबॉल एकेडमी की टीम ने मैच 3-0 के अंतर से जीत लिया। विजेताओं को ट्रॉफी और 7100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसमें नरेंद्र थापा एकेडमी के निर्भय थापा को बेस्ट प्लेयर और शौर्य को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ ने किया। इस दौरान दशहरा ग्राउंड फुटबॉल क्लब महासचिव संतन प्रसाद, संजीव दत्ता, मनु बक्शी, गोल्डी, सुरेश कुमार, निखिल, ऋषि, सुखविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फुटबॉल मैच में पैनेल्टी शूट के दौरान गोल करने का प्रयास करता खिलाड़ी व रोकता कीपर। संवाद

फुटबॉल मैच में पैनेल्टी शूट के दौरान गोल करने का प्रयास करता खिलाड़ी व रोकता कीपर। संवाद

फुटबॉल मैच में पैनेल्टी शूट के दौरान गोल करने का प्रयास करता खिलाड़ी व रोकता कीपर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें