यमुनानगर। जिला पुलिस की ओर से भगोड़े आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ स्टाफ की टीम ने फरार आरोपी त्यागी गार्डन निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी सुमित एक आपराधिक मामले में अदालत में पेश न होने पर भगोड़ा घोषित किया गया था। एएसआई अश्विनी, सिपाही संदीप, बिजेंदर, महावीर व महिला सिपाही सोनिया ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद