उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक तथा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार मित्तल ने हरियाणा कि सभी व्यापारी, किसान, मजदूर, स्वरोजगारी महिला, आदि वर्गों ने नरेंद्र मोदी को इस चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनाएं भेजी।
मित्तल ने नरेंद्र मादी के नाम भेजे पत्र के माध्यम से लिखा कि यह चुुनाव युग परिवर्तन का चुनाव है और नरेंद्र मोदी इस परिवर्तन में राष्ट्रनायक बनकर उभरे तथा पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित हुए हैं। व्यापारी वर्ग को मोदी से बहुत आशाएं हैं।
मित्तल ने कहा कि शीघ्र ही संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का शिष्टमंडल मोदी से मिलकर व्यापारी वर्ग को 65 साल के काले कानून की गुलामी से निजात दिलाएंगे।