फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने 12 संदिग्ध नशा तस्करों के घरों पर की रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने प्रदेश भर में नशा मुक्त करने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। रविवार को हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अंबाला की टीम ने यमुनानगर के गन्ना यार्ड, गुलाब नगर कॉलोनी के आसपास कई क्षेत्र में नशा तस्करों के घर व दुकानों पर धावा बोला। इस तलाशी अभियान में उन घरों की तलाशी ली गई जो संदिग्ध नशा तस्कर है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अंबाला के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, एसपी शशांक कुमार सावन व निकिता खट्टर व उप पुलिस अधीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व एवं निर्देशों पर चलाया गया। अभियान के तहत नशे के हॉट स्पॉट इलाकों में बिना बताए दबिश दी गई और चिन्हित घरों की तलाशी ली गई है। इस अभियान में उन घरों की तलाशी ली गई जिनके ऊपर पहले से एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज हैं।
इस सर्च अभियान में युनिट अंबाला के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। लगभग 12 घर व दुकान एवं सुनसान इलाकों की सूची बनाकर सर्च अभियान चलाया गया। यह अभियान नशा तस्करों पर बहुत भारी चोट है। अंबाला यूनिट के प्रभारी ने बताया कि यह अभियान बिना किसी को सूचित किए चलाया गया है। यह रेड नशीले पदार्थ माफियाओं की चेन को तोड़ने को लेकर की गई। चिन्हित घरों में पहुंचकर घरों के दरवाजे खुलवाए गए। जब घरवालों ने अपने घरों के गेट खोले तो बाहर पुलिस पार्टी को देख घबरा गये। एनसीबी पार्टी ने तुरत डॉग की मदद से घरों में तलाशी लेनी शुरू कर दी एकदम मोहल्ले में इतनी पुलिस पार्टी को देख कर आस-पड़ोस के लोग भी एक बार सोचने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

तलाशी के समय हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डॉग स्कवायड की टीमों को भी साथ लिया गया। इस सर्च अभियान के दौरान आस-पास के इलाकों की भी अलग से तलाशी ली गई थी। एनसीबी के इस सर्च अभियान में कोई भी मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। हरियाणा में नशा तस्करों को उनके असली घर जेल की सलाखें दिखाई जाएगी ताकि संपूर्ण हरियाणा को नशा मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें