फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खंडहरों व सुनसान स्थानों पर नारकोटिक्स ब्यूरो की दबिश

विज्ञापन
छप्पर क्षेत्र में सर्च अ​भियान चलाती पुलिस। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने शनिवार को जिला यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया। श्री गुरु रविदास मंदिर के पीछे स्थित खंडहरों, सुनसान कमरों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर नार्को डॉग की सहायता से गहन तलाशी ली गई।
अभियान के दौरान किसी प्रकार का मादक पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। ब्यूरो के प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के दिशा-निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में अंबाला यूनिट ने यह कार्रवाई की। निरीक्षक महरूफ अली के नेतृत्व में टीम ने नार्को डॉग लियो और हैंडलर हेड कांस्टेबल सचिन के साथ अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम ने थाना छप्पर क्षेत्र के उन स्थानों की बारीकी से जांच की, जहां असामाजिक तत्वों द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन या अवैध गतिविधियों को अंजाम दिए जाने की आशंका रहती है। खंडहरों, खाली पड़े कमरों और सुनसान जगहों की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन

निरीक्षक महरूफ अली ने आमजन से अपील की कि यदि किसी को अपने आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन से संबंधित कोई जानकारी मिले तो वह बिना किसी डर के हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508, मानस राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें