फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाथी चले आफत की चाल, खेत उजड़ने से किसान बेहाल

Sun, 26 Jul 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कलेसर के खेतों में हाथी के पद् चिन्ह। ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। कलेसर गांव और आसपास के क्षेत्रों में जंगली हाथियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों का झुंड रात के समय खेतों में घुसकर किसानों की खड़ी फसलों को रौंद रहा है, वहीं पॉपुलर के पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है। शनिवार को भी हाथियों ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया।
लगातार हो रहे नुकसान से किसानों में दहशत का माहौल है और वे वन्य प्राणी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। किसान गुरमीत सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड रोजाना खेतों में पहुंच रहा है। कई बार विभाग को सूचना देने के बावजूद मौके पर कोई टीम नहीं पहुंची और न ही हाथियों को आबादी व खेती वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि विभाग के कुछ कर्मचारी किसानों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन्य प्राणी विभाग प्रभावित क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाए, हाथियों की निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात करे तथा किसानों की फसलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें