फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो महिलाओं सहित छह धोखाधड़ी में नामजद

Wed, 24 May 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हलफनामे पर गांव बुड्डी के अवतार सिंह के फर्जी हस्ताक्षर करके नलकूप का बिजली कनेक्शन लेने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों में बिजली निगम का कर्मचारी भी शामिल है।
विज्ञापन

एसएचओ मेम सिंह ने बताया कि अवतार सिंह ने मोहाली की लखबीर कौर, परविंद्र सिंह, परमजीत कौर, जटहेड़ी के राहुल सैनी, दरियापुर के अमरजीत सिंह व जिला अंबाला के गांव टंगेडियां के भगवान सिंह के विरुद्ध शिकायत दी है। आरोप है कि लखबीर कौर ने एक हलफनामे पर उसके फर्जी हस्ताक्षर करके 2018 में नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन लिया था।
उसने यह फर्जी काम अपने रिश्तेदार व बिजली निगम के तत्कालीन कर्मचारी गांव दरियापुर निवासी अमरजीत सिंह से मिलीभगत करके किया था। यही नहीं आरोपी गांव जटेहड़ी के राहुल सैनी ने 2021 में अवतार सिंह के विरुद्ध ही फर्जी कागजात पर बिजली कनेक्शन लेने के आरोप में पुलिस में केस दर्ज करवा दिया था। पुलिस ने भी इसकी गहराई से जांच किए बगैर अवतार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन

अवतार सिंह की ओर से इस बारे में दस्तावेज जुटाए जाने पर पता चला कि लखबीर कौर ने 2018 में यह बिजली कनेक्शन हलफनामे पर अवतार सिंह के फर्जी हस्ताक्षर करके लिया था। इस तरह अवतार सिंह को झूठा फंसाया गया। असली आरोपी अभी तक बचते रहे हैं। अवतार सिंह की ओर से जुटाए दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने अब असली आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें