संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल व्यासपुर में शनिवार को वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया । इसमें किंडरगार्टन से कक्षा 5वीं तक के लगभग 250 विद्यार्थियों ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर, लेमन दौड़, सैक दौड़, तीन पैरों की दौड, हुला-हूप रेस, ड्रिब्लिंग प्रतियोगिता, फ्रूट रेस, फ्लावर रेस, ट्री रेस, रैबिट रेस, कंगारू दौड़ और मंकी दौड में प्रतिभा दिखाई। इस दौरान 200 मीटर दौड़ में कक्षा दूसरी के नक्ष ने पहला स्थान, पथ ने दूसरा और तनवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों में रिद्धिमा ने प्रथम, रीटा ने द्वितीय और वेदिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। पहली कक्षा की 200 मीटर दौड़ में यश ने पहला, केशव ने दूसरा और हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कियों में जापानी ने पहला, छवि ने दूसरा और अवनी ने तीसरा स्थान जीता। कार्यक्रम में केशव वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका कश्यप और प्रबंधक मधुकर ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। अंत में विजेताओं को रंगीन रिबन और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर बास्केटबॉल कोच उपकार सिंह, विकास शर्मा तथा प्रिंसिपल बिंदु शर्मा मौजूद रहे।
व्यासपुर के न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। स्कू- फोटो : अमर उजाला