फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विनसिटी को जल्द मिलेगा नगर निगम का आधुनिक नया भवन

Mon, 14 Dec 2015 12:21 AM IST
जगाधरी वर्कशाप/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन



लंबे अर्से के इंतजार के बाद नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी को अपना नए भवन देने के लिए निगम अधिकारियों ने पहला कदम उठाया है। निगम अधिकारियों ने कंपनियों से अभिरूचि की अभिव्यक्ति के तहत टेंडर कॉल किए गए हैं, जिसकी अंतिम तारीख 22 दिसंबर रखी गई है। इसमें कंपनी को निगम के नए भवन का प्लान तैयार करके देना होगा। चयनित कंपनी को भवन मानचित्र 15 दिन में तैयार करके देना होगा। नया भवन पूरी तरह से हाईटेक होगा और जिसमें आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम का नया भवन गोबिंदपुरा के समीप कुल 3.1 एकड़ जमीन पर बनेगा।
ध्यान रहे कि प्रदेश सरकार की ओर से मार्च 2010 में नगर परिषद यमुनानगर व नगर परिषद जगाधरी को भंग कर नगर निगम यमुनानगर का गठन किया गया था। इनमें आसपास की 41 पंचायतों को भी शामिल किया था। नगर निगम के गठन के बाद भी यमुनानगर-जगाधरी नगर परिषद के समय बने कार्यालय में ही नगर निगम के अंतर्गत आने वाले आफिस बने हैं। नगर निगम के चुनाव जून 2013 में हुए थे। पहली आम बैठक में ही निगम पार्षदों ने निगम के नए कार्यालय बनाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन


इसके बाद अक्टूबर 2013 की बैठक में नए भवन बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इसमें वार्ड नंबर सात में पंचायत भवन के पीछे गोबिंदपुरा की खाली जमीन को निगम के कार्यालय के लिए चिह्नित किया था। अब निगम अधिकारियों की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है।

यमुनानगर-जगाधरी दोनों शहर को होगा फायदा:
नगर निगम कार्यालय यमुनानगर व जगाधरी नगर परिषद के समय में बने कार्यालय में चल रहा है। इसकी वजह से यहां आने में लोगों को परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत जगाधरी के लोगों की है, क्योंकि निगम के अधिकतर अधिकारी यमुनानगर निगम कार्यायल में बैठते हैं। जबकि जगाधरी में भी निगम कार्यालय बना है, किंतु जगाधरी क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्यों की फाइले यमुनानगर आती हैं।

 इससे लोग यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय के बीच में फंस कर रह जाते हैं। अब नया कार्यालय वार्ड नंबर-सात में बनाया जाएगा, जोकि नेशनल हाईवे से सटा हुआ होगा। इसके साथ ही कार्यालय  ी जगह निगम के बीच में है, जहां निगम के 20 वार्ड के लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।  

अभी न पार्किंग है और न ही बैठने की पर्याप्त व्यवस्था:
नगर निगम के दोनों कार्यालय पुराने बने हुए हैं। जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। लेकिन यहां पर न तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही पार्किंग की। यहां तक कि निगम पार्षदों के बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। जिससे यहां आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे अधिक समस्या पार्किंग को लेकर होती है। निगम में आने वाले लोग बाहर ही सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे मेन रोड पर जाम लग जाता है।

15 दिन में भवन मानचित्र करना होगा तैयार:
निगम अधिकारियों की ओर से नए भवन बनाने के लिए विभिन्न कंपनियों से रूचि की अभिव्यक्ति मांगी गई है। इसमें कंसल्टेंट कंपनी को साइट, बिल्डिंग व आर्कीटेक्चरल प्लान के साथ साथ स्ट्रक्चल डिजाइन भी तैयार करके देना होगा। इसके अलावा कंपनी भवन बनाने के एस्टीमेट भी तैयार करेगी।

रूचि की अभिव्यक्ति में इच्छुक कंपनी निगम के पास आवेदन करेगी। चयनित कपंनी को सबसे पहले भवन मानचित्र को 15 दिन के अंदर अंदर निगम कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। नक्शे में जो भी सुधार या गलतियां निकाली जाएगी उनको ठीक करने के बाद ही स्वीकार किया जाएगा। चयनितम कंपनी को निर्माण कार्य खत्म होने तक जब भी बुलाया जाएगा, उसे आना होगा।  
विज्ञापन


टेंडर कॉल किया है:
नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के एमई गोपाल का कहना है कि 3.1 एकड़ नया भवन बनाने की योजना है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रूचि की अभिव्यक्ति के टेंडर कॉल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें