फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का केस कराने की धमकी देकर तीन महिलाओं ने मांगे 15 लाख

Mon, 14 Dec 2015 12:19 AM IST
यमुनानगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


शहर के एक सरकारी रेस्टोरेंट में दुष्कर्म करने का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देकर तीन महिलाओं ने व्यक्ति से पहले तो एक लाख 20 हजार रुपये मांगे। आरोपी महिलाओं से पीछा छुड़वाने के लिए पीड़ित ने उन्हें 20 हजार रुपये भी दिये। लेकिन बाद में महिलाएं 15 लाख रुपये की मांग करने लगी। पीड़ित ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    करनाल के गांव बीबीपुर निवासी प्रदीप कुमार ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छप्पर क्षेत्र के गांव नगला निवासी महिला का 5 दिसंबर को उसके मोबाइल पर फोन आया कि वह उससे दोस्ती करना चाहती है। वह उसकी बातों में आ गया और उससे दोस्ती कर ली।
विज्ञापन


उसके बाद उसने उससे मिलने की बात कही और उसे शहर के सरकारी रेस्टोरेंट में आने को कहा। वह उनकी बातों में आकर अपने दोस्त विरेंद्र के साथ सरकारी रेस्टोरेंट में चला गया। वहां पर फोन करने वाली महिला पहले से मौजूद थी। कुछ ही देर में दो अन्य महिलाएं भी वहां पर आ गई। तभी उनमें से एक महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि वह उन्हें एक लाख 20 हजार रुपये दे दे, नहीं वे उस पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवा देंगी।

 घबरा कर उसने 20 हजार रुपये उसे दे दिए। इसके बाद वे वहां से चले गए। 12 दिसंबर को उसके पास उसी महिला का दोबारा फोन आया और कहने लगी की उसे एक लाख नहीं बल्कि 15 लाख रुपये चाहिए। पैसे लेकर यमुनानगर बस स्टैंड पर आ जाओ नहीं तो दुष्कर्म का केस दर्ज होगा।
विज्ञापन


एक लाख रुपये लेकर वह बस स्टैंड पर पहुंचा और महिलाओं को दे दिए। बाकी के पैसे भी उन्होंने जल्द लेने की बात कही। प्रदीप कुमार ने बताया कि बार-बार पैसे मांगे जाने से वह काफी परेशान हो गया है। इसलिए उसने थाने में शिकायत दी। थाना शहर पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर तीनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें