फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फाजलपुर को हराकर फाइनल में पहुंची नागलपत्ती की टीम

Thu, 12 Nov 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। फाजलपुर गांव में फाजलपुर क्रिकेट क्लब की ओर से करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन नागलपत्ती की टीम ने मेजबान फाजलपुर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। चार ओवर के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत फाजलपुर और नागलपत्ती की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले में फाजलपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित चार ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए। टीम की ओर से जुबैर ने 22 रन बनाए। ना
विज्ञापन

गलपत्ती की ओर से गेंदबाजी करते हुए जुबैर ने शानदार प्रदर्शन किया और हैट्रिक लगाकर फाजलपुर के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। 53 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागलपत्ती की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने तीन ओवर और चार गेंद में एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

नागलपत्ती की ओर से जुबैर ने 32 और राशीद ने 15 रन की पारी खेली। वहीं, फाजलपुर की ओर से रहनू ने एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ नागलपत्ती की टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का फाइनल वीरवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें