फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर से सीसीटीवी कैमरा चोरी

Tue, 10 Jun 2014 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी के एसडी पब्लिक स्कूल के समीप स्थित पीएनबी बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया। बैंक मैनेजर लक्ष्मीचंद ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, दो चोरों ने अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी कर ली।

संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ने मोटरसाइकिलों के मालिकों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। रादौर के ओढ़ कॉलोनी निवासी बिट्टू ने थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 जून को वह बाइक पर गांव गुमथला में किसी काम से गया था। वह मोटरसाइकिल को गांव के बाहर खड़ा कर काम से चला गया।

कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो वहां से मोटरसाइकिल गायब थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, राजीव गार्डन निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि चोरों ने उसकी मोटरसाइकिल को बूडिया स्थित गुरुद्वारा के सामने से चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें