मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि आरोपी सिद्धार्थ चतुर्वेदी के खिलाफ पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करे। लेकिन पुलिस का कहना था कि इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती, चूंकि इस मामले में उत्तराखंड रूड़की के गंगनगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज है
उत्तराखंड रूड़की के गंगनगर थाना क्षेत्र में युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कुरान की आयत की बेअदबी करने पर यहां का मुस्लिम समाज भड़का उठा। शनिवार को भारी संख्या में समाज के लोग थाना छछरौली में एकजुट होकर पहुंचे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाना में पहुंच कर जिस युवक ने कुरान की आयत की बेअदबी की, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज तथा उसे गिरफ्तार करने की मांग की। युवक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर कुरान की बेअदबी की है। शरारती युवक उत्तराखंड के गंगनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के नौशाद, मौलाना अब्दुल सत्तार आदि समाज के लोगों का कहना है कि आरोपी सिद्धार्थ चतुर्वेदी के खिलाफ पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करे। लेकिन पुलिस का कहना था कि इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती, चूंकि इस मामले में उत्तराखंड रूड़की के गंगनगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज है। लेकिन मुस्लिम समुदाय एफआईआर दर्ज कराने को लेकर अड़ा रहा। काफी समझा बुझाने के बाद आखिरकार पुलिस ने शिकायत लेकर डीडीआर काट दी है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि पुलिस चाहे डीडीआर काटे या एफआईआर दर्ज करे लेकिन जब तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं होती, वे संतुष्ट होने वाले नहीं हैं।
थाना छछरौली प्रभारी रोहतास सिंह का कहना है कि इस मामले में उनकी रूड़की के गंगनगर थाना प्रभारी से बातचीत हुई है। उनका कहना है कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। युवक को तीन साल पहले ही घर से बेदखल किया जा चुका है। आपको बता दे कि युवक रूड़की के गंगनगर का रहने वाला है उसने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय को भड़काने को लेकर कुरान की आयत से बेअदबी भी की थी जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी रोष है।