फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Tue, 23 Sep 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक से युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया। जीआरपी के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र 45 वर्ष होने का अनुमान है। शव रेलवे स्टेशन के पास अप लाइन के बाहर पड़ा था। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह ट्रेन से कटने के कारण ही मानी जा रही है। मृतक का रंग सावला, गोल चेहरा, कद 5 फीट छह इंच, शरीर पतला है। वह भगवा रंग की कमीज व पीले रंग की चप्पल पहने था। कमर पर भगवा रंग की चादर बंधी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें