फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सदाबहार गीतों की महफिल में झूमे संगीतप्रेमी

Tue, 02 Jun 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान गाने की प्रस्तुति देते कलाकार। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से रविवार की शाम मॉडल टाउन के निजी होटल में संगीतमय कार्यक्रम सदाबहार गीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुराने फिल्मी गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर तक मंत्रमुग्ध किए रखा। रंग जमा के जाएंगे, चक्कर चला के जाएंगे गीत की प्रस्तुति पर संगीतप्रेमी झूम उठे और कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन किया।
अंबाला मंडल प्रवक्ता डॉ. संजय गौतम ने बताया कि इवेंट इंचार्ज मोंटी राजा के निर्देशन में म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल के 15 गायकों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ सहित पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
विज्ञापन

संरक्षक विनोद बावा और प्रभारी संजीव शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी संजीव गोंदी, मोंटी राजा और राकेश शर्मा ने सामूहिक रूप से रंग जमा के जाएंगे गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। इसके अलावा विनोद बावा ने मेरे नैना सावन भादों, मोंटी राजा ने लाखों हैं निगाह में, राकेश शर्मा ने रिमझिम गिरे सावन, संजीव गोंदी ने दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा सहित कई लोकप्रिय गीत सुनाए।
विज्ञापन

शालू सेठी, पूनम ठाकुर, इशिका चौहान, अशोक शर्मा, मदन गिल, विकास शर्मा, राजकुमार थापर, संजीव माकन, राजेंद्र मल्होत्रा और अमरजीत सिंह मनचंदा की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहा गया। श्रोताओं की मांग पर दूसरे दौर में भी गीतों की प्रस्तुतियां हुईं। विकास शर्मा व पूनम ठाकुर का टिप-टिप बरसा पानी तथा नरेंद्र कुमार व शालू सेठी का ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें