फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में युवती की हत्या: यमुनानगर के खेतों में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान; हाथों में लगी है मेहंदी

Wed, 30 Apr 2025 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

युवती ने हाथों में शादी का चूड़ा पहना हुआ है और मेहंदी भी लगाई हुई है। उधर, युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, लोग शव को देखने के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के बूड़िया से चनेटी रोड पर बुधवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवती की सर कटी लाश मिली। चेहरा भी बिलकुल तेजदार हथियारों से छिनबिन किया हुआ था। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले हैं। शव को खेतों में चारा लेने के लिए आने वाली महिलाओं ने झाड़ियों में देखा। इसके बाद उन्होंने गांव में जाकर नवविवाहिता के शव मिलने की सूचना दी।

विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। लेकिन, युवती ने हाथों में शादी का चूड़ा पहना हुआ है और मेहंदी भी लगाई हुई है। उधर, युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, लोग शव को देखने के लिए मौके पर पहुंचे। बरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें