फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक की हत्या के आरोपी दो चचेरे भाई गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुराना हमीदा में 42 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में अपराध शाखा-टू की टीम ने उसके चचेरे भाई साकिर और आवेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले आरोपियों के पिता कुरबान को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

अपराध शाखा-वन के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि पुराना हमीदा निवासी जब्बार हसन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भाई मेहंदी हसन परिवार की साझी बैठक में बैठा था। इस दौरान उसके चाचा कुरबान वहां पहुंचे और शराबी कहकर उसे अपमानित किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जिसे परिजनों ने शांत करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 मिनट बाद जब मेहंदी हसन घर से बाहर निकला तो कुरबान, उसके बेटे आवेश, साकिर, सोहेल और बलकिशा ने धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, वही अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें