जगाधरी की राजपुताना गली निवासी वैभव चौहान (19) हत्या के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने में जुटी है। इसके लिए पुलिस साइबर सैल की मदद ले रही है। हालांकि पुलिस कॉल डिटेल के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। सीआईए वन, शहर जगाधरी पुलिस व डिटेक्टिव स्टाफ समेत कई टीमें मामले को सुलझाने में जुटी है। देर शाम तक पुलिस न तो हत्यारोपियों को सुराग लगा पाई और न ही हत्या के कारणों का। वैभव को किस फोटाग्राफर ने फोन कर बुलाया था, सबसे पहले पुलिस उसी की तलाश में जुटी है।
बतां दे कि वैभव को रविवार सुबह किसी फोटोग्राफर का फोन आया था। वह फोन सुनने के बाद वह फोटो शूट करने की बात कहकर घर से निकल गया था। लेकिन किस फोटोग्राफर के पास काम पर जा रहा है, यह उसने नहीं बताया था। इसके बाद वह लौट कर घर वापस नहीं आया। मंगलवार सुबह उसका शव मानकपुर इंडस्ट्री एरिया में झाड़ियों में पड़ा मिला। शव देखकर यह प्रतीत होता है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसके मुंह और पीठ पर कई जगह चोट के काफी निशान थे। उसकी एक बाजू गायब थी। शव पानी में ओंधे मुंह पड़ा था। जांच में उसके पास से उसका कीमती मोबाइल और डेढ़ लाख रुपये का कैमरा भी गायब है। पास में खड़ी मृतक की बाइक से उसकी शिनाख्त हुई थी। वैभव के दादा बलदेव सिंह चौहान का आरोप था कि जिस व्यक्ति ने उसे फोन करके काम पर बुलाया, उसी ने उसकी हत्या की है। क्योंकि शव के पास से मोबाइल व कैमरा गायब है। मोबाइल में ही हत्या करने वाले के सबूत है। जिस व्यक्ति ने उसे फोन करके बुलाया, उसकी कॉल डिटेल मोबाइल में है। इसी के आधार पर पुलिस मामले को सुलझाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है। साइबर सेल मोबाइल पर आई कॉल डिटेल की जांच करेगा। रविवार सुबह 11 बजे के बाद जिन नंबर्स से फोन आए, उनकी जांच की जाएगी। यह मामले को सुलझाने में अहम पहलू होंगे। वर्जनथाना शहर जगाधरी के एडिशनल एसएचओ जगबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। मामला सुलझाने में सीआईए वन व साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।
फोटो: 43