फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजनी चीज से मुंह कुचलकर कारोबारी की हत्या, गोदाम में बिस्तर पर मिला खून से लथपथ शव

विज्ञापन
murdaer - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
शहर की विजय नगर कॉलोनी में स्क्रेप कारोबारी जय कुमार (65) का रस्सी से गला घोंटने के बाद सिर और मुंह पर किसी बजनी चीज से वार कर स्क्रेप व्यवसायी की हत्या कर दी गई। व्यवसायी का शव खून से लथपथ उसी की दुकान की छत पर बने गोदाम में बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। चहेरे पर वार किए गए थे, चेहरा खून से सना हुआ था। दुकान का शटर अंदर से बंद था। हत्या की सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद, शहर एसएचओ कंवलजीत सिंह, सीआईए वन, सीआईए दो, स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट जुटाए। डॉग स्कवायर्ड टीम ने भी कई स्थानों पर जांच की। जांच करने पर मौके पर व्यवसायी का खाली पर्स, अंग्रेजी शराब का एक खाली पव्वा, चेकबुक बिखरी हुई, कपड़ों की जेब खंगाली हुई मिली। पुलिस ने जांच के बाद मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर निवासी जय कुमार (65) गांधी नगर में पिछले सात साल से रह रहे थे। बाइपास पुल के पास ही विजय कॉलोनी में उसकी स्क्रेप की दो मंजिला दुकान है। दुकान के ऊपरी हिस्से में गोदाम है। रात को वह वहीं पर सोते थे। वीरवार रात वह रोज की तरह दुकान की छत पर बने गोदाम में सो गए थे। रोजाना वह सुबह छह बजे दुकान खोल दिया करते थे, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तक भी उसने दुकान नहीं खोली। इसके बाद जब उनका बेटा दिनेश गाड़ी लेने के लिए दुकान के पास आया तो उसने अपने पिता जयकुमार को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते गोदाम में जाकर देखा तो जयकुमार का खून से लथपथ शव बिस्तर पड़ा था। उनके सिर और मुंह पर चोट के निशान थे। मुंह से खून से सना था। माना जा रहा है कि रात को हत्यारों ने किसी बजनी चीज से से उनके मुंह और सिर पर वारकर उनकी हत्या कर दी।

murdaer- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें