फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रमिक अनशन पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी

Tue, 28 Apr 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : गुलरा परसोहना में ढहाया गया अतिक्रमण।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मांगों के समाधान में देरी से नाराज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई यमुनानगर के कर्मचारियों ने राज्य कमेटी के आह्वान पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। सोमवार सुबह आठ बजे नगर निगम परिसर में हड़ताल की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला ने की। इस दौरान इकाई के पदाधिकारियों ने 23 कर्मचारियों को फूल-माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया गया। इनमें जगजीवन, राजेंद्र, मुकेश, कुलदीप, राजेंद्र कुमार, रवि, सतीश, राजकुमार, प्रकाश, प्रेमपाल, प्रदीप, परविंद्र, कमल, विनोद, सुदेश पाल, संदीप, प्रेमचंद, राजबाला सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अपनी मुख्य मांगों में कच्चे सफाई कर्मचारियों को तुरंत पक्का करने, ठेका प्रथा को समाप्त कर नियमित भर्ती करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई। इसके अलावा कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर उत्पीड़न रोकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की भी मांग रखी।
विज्ञापन

संघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान जनक राज, रमन, सनी, सह सचिव संजीत तिगरा, श्यामलाल, जीतो, संजय गहलोत, सुरेश शादीपुर और सुखदेव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें