अतिक्रमण करने वाले दुकानदार का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
यमुनानगर। नगर निगम टीम ने वीरवार को रादौर रोड पर विश्वकर्मा चौक से जोडिया नाके तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान निगम टीम ने अतिक्रमण करने पर चार और खुले में गंदगी डालने पर दो दुकानदारों के चालान किए। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीम बनाई गई हैं। जोन दो में सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा, होमगार्ड व अन्य कर्मियों की टीम रादौर रोड पर विश्वकर्मा चौक के पास पहुंची। टीम ने सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस पर दुकानदारों में दुकानों के बाहर रखा सामान कारोबारियों ने आनन फानन में अंदर रखना शुरू कर दिया। संवाद