फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम सदन की बैठक आज, मेयर व अफसरों को घेरेंगे पार्षद-

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की सदन की बैठक बुधवार को ग्रे-पैलकिन में होगी। बैठक से पहले ही विपक्षी पार्षद कई मुद्दों पर विरोध करने की बात कह चुके हैं। इससे बैठक में हंगामा होने के आसार हैं। हालांकि पिछली बैठकों में पास प्रस्तावों पर काम न होने पर सत्तापक्ष के भी कुछ पार्षद नाराज हैं, पर इस मुद्दे पर विपक्षी पार्षद बैठक में विरोध की तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 24 मार्च को नगर निगम सदन की आठवीं बैठक हुई थी। अब चार माह बाद नौवीं बैठक होगी। विपक्ष सहित सत्तापक्ष के भी पार्षद पिछली बैठकों में हर माह बैठक कराने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में बुधवार को होने वाली सदन बैठक के शुरुआत में ही इस मुद्दे पर कई पार्षद मेयर व नगर निगम अफसरों को घेरने की तैयारी में हैं।
बैठक में 35 प्रस्तावों पर होगी चर्चा
बुधवार को होने वाली सदन की बैठक के एजेंडे में चर्चा के लिए 35 प्रस्ताव हैं। इन पर चर्चा से पूर्व पिछली बैठक पर कार्रवाई रिपोर्ट पढ़ी जानी है। साथ ही एजेंडे में प्रसार के माध्यम से पास किए प्रस्ताव में छह बड़े काम हैं, जिन पर सदन की स्वीकृति ली जाएगी। खास बात यह है कि चार माह बाद हो रही बैठक के एजेंडे से भी वार्ड-5, 14 व 20 से कोई प्रस्ताव नहीं है। जबकि वार्ड-14 डिप्टी मेयर रानी कालड़ा का वार्ड है।
विज्ञापन

मेयर के दिए 18 प्रस्तावों पर भी नहीं लगा काम
वार्ड-13 से कांग्रेसी पार्षद निर्मल चौहान ने कहा कि बैठक में नए से पहले पुराने कामों पर मेयर व अफसरों से जवाब मांगेंगे। क्योंकि पिछली बैठकों में पास ज्यादातर प्रस्तावों पर काम नहीं हुए हैं। सदन की पहली बैठक में मेयर के दिए 18 प्रस्तावों पर भी काम नहीं हो पाया है। इसी तरह पिछली हर बैठक में मेयर व अपने दिए प्रस्तावों का ब्योरा तैयार किया है, जिन पर काम नहीं हुआ। ये ब्योरा सदन की बैठक में रख जवाब मांगेंगे।
स्ट्रीट लाइटों का मुद्दे पर मांगेंगे जवाब
वार्ड- तीन से कांग्रेसी पार्षद हरमीन कोहली ने कहा कि सदन की बैठक में स्ट्रीट लाइटों के मुद्दे पर मेयर व अफसरों से जवाब मांगेंगे। पहले भी सदन में मोमबत्ती दिखाकर विरोध कर चुके हैं, पर उसके बाद भी न तो वार्ड में नई स्ट्रीट लाइटें लग पाई हैं और न ही पुरानी लाइटें रिपेयर हो रही हैं। इससे वार्ड के अधिकांश क्षेत्र में अंधेरा रहता है। वार्ड के लोग शिकायत लेकर पहुुंचते हैं, पर अफसर बार-बार स्ट्रीट लाइट रिपेयर का सामान न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
सत्तापक्ष के पार्षद भी खफा- काम न होने पर अफसरों पर कार्रवाई की मांग-
विपक्ष के साथ सत्तापक्ष के पार्षद भी काम न होने से नाराज हैं और निगम अफसरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वार्ड-18 से भाजपा पार्षद कुसुमलता की ओर से बैठक के एजेंडे में प्रस्ताव दिया गया है कि पृथ्वी नगर-ए जवाहर नगर में कब्जे हटाकर रास्ता अंडरपास से जोड़ने का प्रस्ताव पिछली बैठक में पास है, पर अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। इसकी जांच व कब्जा हटाने की मांग की। साथ ही कहा कि गंदे पानी की निकासी के लिए रेलवे की जमीन पर पंपिंग स्टेशन लगाने बारे रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखे जाने थे, पर ऐसा न करने वाले अधिकारियों पर विभाग कार्रवाई हो। इसी तरह जोहड़ की निशानदेही न करने वाले संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की मांग का प्रस्ताव दिया है। इसी तरह वार्ड-15 से भाजपा पार्षद प्रिंस शर्मा व वार्ड-21 से भाजपा पार्षद अभिषेक मोदगिल ने भी एजेंडे में पिछली बैठकों में पास प्रस्तावों पर हुई कार्रवाई का जवाब देने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें