फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर निगम ने डेंगू की रोकथाम के लिए कराई फॉगिंग

Wed, 04 Sep 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम ने शहर में फॉगिंग शुरू कर दी है। जोन एक के वार्ड नंबर एक की विभिन्न कॉलोनियों व गांवों में मंगलवार को फॉगिंग कराई गई। इसके अलावा निगम कर्मियों ने कई स्थानों पर जलभराव खत्म किया। वहीं जहां से पानी निकलना संभव नहीं है, उसमें दवा व तेल डाला जाएगा, जिससे डेंगू का लारवा न पनप सके।
निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर दोनों जोन में फॉगिंग के लिए टीमें गठित कर दी गई है। जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त की टीमें फॉगिंग कार्य कर रही है। दोनों जोन में फॉगिंग के लिए दो बड़ी मशीनें व 12 छोटी मशीन है। बड़ी मशीन को निगम के वाहन में रखकर मुख्य मार्गाें व चौड़ी गलियों में फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में बनाई टीमों ने मंगलवार को जोन एक के वार्ड नंबर एक में अंबाला रोड, भटौली, भोले का माजरा, जयसिटी, ऑमेक्स सिटी, बिलासपुर रोड, कृष्णापुरी कॉलोनी, पुलिस लाइन, नालागढ़ माजरा, हुंडेवाला, तेलीमाजरा, श्यामसुंदर पुरी, नीलकंठ कॉलोनी समेत कई कॉलोनियों व मार्गाें पर फॉगिंग कराई। सड़कों व चौड़ी गलियों में निगम के वाहन में बड़ी मशीन रखकर फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन

वहीं, छोटी व तंग गलियों में निगम कर्मियों ने छोटी मशीनों से फॉगिंग कराई। इस दौरान जिन स्थानों पर बड़े गड्ढ़ों में जलभराव मिला, वहां से पानी की निकासी कराई गई। जहां से पानी निकलना मुश्किल था, वहां पर तेल व दवा डाली गई। ताकि रुके हुए पानी में मच्छर का लारवा न पनप सके। निगम अधिकारियों ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दे। जहां पानी जमा है, वहां पर तेल डाल दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें