फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निकाय मंत्री पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Wed, 30 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दमकल कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर दमकल कार्यालय यमुनानगर व जगाधरी के गुलाब नगर काले झंडों के साथ प्रदर्शन किया।
मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज व जगाधरी इकाई सचिव रिंकू कुमार कहा कि चार अप्रैल को शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने बड़े अधिकारियों की कमेटी गठित करके एक महीने के अंदर सभी मांगों का समाधान करने के आदेश जारी किए थे। अधिकारियों ने पिछले तीन महीनों में छह बैठकें करके 12 जून को सभी मांगों की सिर्फ प्रोसिडिंग ही तैयार की, इसके अलावा कुछ भी नहीं हुआ।
इससे साफ जाहिर हो चुका है कि ये सरकार और अधिकारी फायर कर्मचारियों की किसी भी मांग का समाधान ही नहीं करना चाहते। सरकार की इस कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ फायर कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर 29 जून को फरीदाबाद में मंत्री के कार्यालय का घेराव भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस वक्त मंत्री ने एक सप्ताह में चंडीगढ़ में मीटिंग बुलाकर मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक महीना बीत जाने के बावजूद कोई मीटिंग नहीं हुई। जिससे प्रदेशभर का तमाम कर्मचारी भारी रोष व गुस्से में है।। कर्मचारियों ने रोष पनप रहा है। इस मौके पर जगाधरी ब्लॉक प्रधान वीरेंद्र धीमान, जिला कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, जगविंद्र सिंह, मोहन लाल, अमित कुमार आदि गुरप्रीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें