फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यासपुर में चौराही रोड पर बनेगी खच्चर मंडी

Thu, 30 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
चौराही रोड पर खच्चर मंडी के लिए चयनित स्थान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर में चौराही रोड पर कपालमोचन मेला के दौरान खच्चर-घोड़ा मंडी लगाई जाएगी। इस मंडी में हरियाणा के विभिन्न जिलाें के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से पशुपालक अपने खच्चर व घोड़ों को लेकर आएंगे। जिस जगह पर मंडी लगनी है वहां पर बुधवार दोपहर तक तक अव्यवस्थाओं का आलम था। वहां इंटरलॉक टाइलों का मलबा पड़ा था। मिट्टी व रेत के ढेर लगे थे। जिस पर दोपहर के समय जेसीबी चलवा दी गई। टाइलों को जेसीबी की मदद से एक तरफ किया गया। जो झुंड उगे हुए थे उन्हें भी उखाड़ दिया गया। जगह समतल होने से पशुपालकों को काफी राहत मिलेगी। ये जानकारी पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. सतबीर धानिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जहां पर खच्चर-घोड़ा मंडी लगनी है वहां पर जेसीबी से सफाई करवाई जा रही है। दो दिन तक जेसीबी चलेगी। खच्चर मंडी में करीब 400 खच्चर आने की संभावना है। इसके अलावा जो लोग अपने कीमती और विभिन्न नस्ल के घोड़ों का प्रदर्शन करने के लिए आएंगे वह अलग से हैं। खच्चर मंडी को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जहां पर हर साल मंडी लगती थी यदि वहां पर जगह कम पड़ती है तो उससे थोड़ा आगे भी जगह खाली है। वहां भी व्यवस्था करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पशु मंडी में 24 घंटे पशुओं के लिए मेडिकल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जब तक मंडी रहेगी तब तक वहां एक पशु चिकित्सक, एक वीएलडीए व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। पशुओं के उपचार के लिए दवाइयां पशुपालन विभाग व मेला प्रशासन की तरफ से मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएंगी। डॉ. सतबीर धानिया ने बताया कि खच्चर में सबसे ज्यादा पेट दर्द की शिकायत होती है, क्योंकि वह कई किलोमीटर का सफर लगातार करके आते हैं। लगातार चलने से पेट व टांगों में दर्द हो जाता है। इसके अलावा पांवों में जख्म भी हो जाते हैं। वहीं सर्दी की वजह से दस्त व बुखार हो जाता है। पशुओं के पीने लिए रोजाना पानी के दो टैंकर मंगवाए जाएंगे। वहीं पशुपालकों के लिए पानी के कैंपर व टैंकर रखे जाएंगे। बिजली की व्यवस्था जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें