फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुकेश कुमार बने प्रधान, प्रशांत को चुना सचिव

Fri, 05 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का त्रिवार्षिक सांगठनिक इकाई प्रतिनिधि सम्मेलन नगर निगम कार्यालय में संपन्न हुआ। इस दौरान आगामी तीन वर्षों के लिए मुकेश कुमार को इकाई प्रधान, प्रशांत सचिव, कोषाध्यक्ष श्रीचंद, वरिष्ठ उपप्रधान संयम व राजन को उपप्रधान मनोनीत किया गया।
मुख्य सलाहकार राजकुमार ससोली ने नव निर्वाचित जिला कमेटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, सचिव जरनैल सिंह चनालिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाए नई श्रम नीति 2025 बिल के माध्यम से कर्मचारियों और मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने 44 नए श्रम कानून को खत्म करके अब 4 श्रम संहिता लेकर आई है इन कानून का देश भर में सभी ट्रेड यूनियन डटकर विरोध कर रही है पूंजीपतियों के फायदे के लिए बनाए गए इन कानूनों का आने वाले समय में डटकर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर इकाई प्रधान पपला, जनकराज, सन्नी, संजीत, राजकुमार धारीवाल, अजय, सोनू शर्मा, साहिल, सचिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें