फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मुकंद लाल स्कूल ने मारी बाजी

Wed, 30 Jul 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना में मंगलवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीओ रमेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

शहर के मुकंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने वॉलीबाल अंडर-17 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-14 वॉलीबाल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व शहर का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने मुख्य कोच सचिन कुमार के नेतृत्व में भाग लिया था। प्राचार्य प्रमोद ग्रोवर ने विजेताओं को बधाई दी व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें