संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन गया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने तृतीय वर्ष के सहपाठियों को विदाई दी। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें प्रथम को मिस्टर और खुशी शर्मा मिस फाइनल बनीं। वहीं मनीषा को मिस फाइनल रनरअप चुना गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. माला शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाते हुए अपनी अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। अध्यापकों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ सहपाठियों को उनके व्यक्तित्व, क्षमताओं व अंदाज के अनुसार टाइटल्स दिए। वहीं, उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रो. जयचंद, प्रो. पूजा वर्मा, प्रो. सिमरन निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।
प्राचार्या ने कहा कि यह क्षण बेहद भावपूर्ण होता है। इसमें पुराने साथियों व सहपाठियों से बिछड़ने का गम होता है। वहीं, नए जीवन की शुरुआत का उत्साह व खुशी होती है। इस दौरान डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. ऋचा सीकरी, प्रो. नवीन भारद्वाज, प्रो. आशीष भल्ला, विल्सन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।