फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जनता को सुविधाएं दिलाने का पक्षधर हो सांसद

Mon, 29 Apr 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोकसभा चुनाव को लेकर नेता जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में प्रचार प्रसार में लगे हैं, वहीं जनता भी सांसद चुनाव को लेकर अपनी पसंद बना रही हैं। कई मतदाता मूल सुविधाओं दिलाने के पक्षधर को सांसद बनाए जाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि अभी भी काफी फीसद लोग मूल सुविधाओं से वंचित हैं, इसलिए यह बात प्राथमिकता से रखने वाले प्रत्याशी को ही सांसद चुना जाना चाहिए।
जनहित की बात करने वाले को चुनेंगे
केतन ने कहा कि कई क्षेत्रों में काफी आबादी गली, नाली, सीवर, लाइट, पेयजल जैसी मूल सुविधाओं से वंचित हैं। इसलिए यह मुद्दा सांसद की दौड़ में लगे प्रत्याशियों को प्राथमिकता से लेना चाहिए। इस पर अपना पक्ष रखना चाहिए कि वह कैसे यह सुविधाएं जनता को दिला सकते हैं। इस मुद्दे पर जिस प्रत्याशी की बात में वास्तविकता नजर आए, उसे ही सांसद चुनेंगे।
विज्ञापन

जनता के बीच रहे और काम करे
देवेंद्र ने कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले प्रत्याशी प्रचार प्रसार में तो सारा समय जनता के बीच रहते हैं, पर कई जीत के बाद सांसद बनने पर वहां भूले से भी नहीं आते। ऐसा नहीं होना चाहिए। जबकि उसे जनता के बीच ही रहना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए उनके बताए काम कराने चाहिएं। जिस प्रत्याशी में यह गुण नजर आएगा, उसे ही सांसद चुनेंगे।
जो हर वर्ग के बारे में सोच सके
आरएस शर्मा ने कहा कि सांसद ऐसा होना चाहिए, जो हर उम्र व वर्ग के बारे में सोच सकता हो। उसके पास हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं हों। ऐसे प्रत्याशी को ही सांसद चुना जाना चाहिए। इसलिए यह गुण प्रत्याशियों के भाषणों व बातों में झलकना चाहिए। जिससे जनता को पता रहे कि प्रत्याशी को सांसद चुनेंगे तो हर वर्ग का कल्याण होगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी हो योजनाएं
एसके नरूला ने कहा कि लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के पास वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी योजनाएं होनी चाहिए, जिससे इस वर्ग का भी विकास व कल्याण हो पाए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए योजनाएं चुनाव में जीत के बाद नहीं बल्कि उस बारे चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी पर अपनी बात रखे।जिससे वरिष्ठ नागरिक अपने हित का ध्यान में रख मतदान के दौरान फैसला ले सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें