गांव की दी गई आधुनिक जिम का निरीक्षण करते सांसद नवीन जिंदल व अन्य। प्रवक्ता
रादौर। सांसद नवीन जिंदल की ओर से बुधवार को गांव जठलाना, पांसरा व तिगरा के सामुदायिक केंद्र, नागल की बीसी चौपाल व धौलरा की हरिजन चौपाल में अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त जिम स्थापित की गई। युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ खेल व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से संसदीय क्षेत्र में प्रयास किए जा रहे हैं। इन जिम में युवाओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि वे नियमित व्यायाम कर सकें। सांसद कार्यालय प्रभारी व पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल क्षेत्र के युवाओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हैं। उनके निर्देशाें पर संसदीय क्षेत्र में युवाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिम स्थापित करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की गई है। संवाद