फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं : शैली

Tue, 10 Feb 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करतीं वक्ता। स्वयं - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रभु उपहार भवन में त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीके शैली बहन ने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि शिव जयंती तभी सार्थक है जब हम अपने जीवन में एक बुरी आदत को छोड़कर एक अच्छी आदत अपनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि ज्ञान को जीवन में उतारकर व्यक्ति अपने जीवन को सुखद और सफल बना सकता है। नारायणगढ़ से आईं राजयोगिनी बीके हरदीप बहन ने अध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मा और परमात्मा के संबंध को विस्तार से समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन में शांति, संतुलन और सकारात्मकता आती है। शहजादपुर की राजयोगिनी बीके जानकी बहन ने शिव अवतरण और शिव जयंती के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिव जयंती पर भगवान शिव को धतूरा और बेर चढ़ाने का प्रतीकात्मक अर्थ है कि हमें अपने कटु वचनों, कड़वाहट और व्यसनों का त्याग कर बैर-विरोध खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब संसार में पाप और भ्रष्टाचार बढ़ जाते हैं, तब परमात्मा दिव्य ज्ञान के माध्यम से मानवता को नई सृष्टि की ओर ले जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान बीके वीना बहन ने बाबा का गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सेवा केंद्र की इंचार्ज बीके सुलोचना बहन ने ब्रह्माकुमारी की वर्तमान समय में भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन बीके राजेश भाई ने किया। ब्रह्मभोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें