जठलाना। बहादुरपुर गांव में चोरों ने किसान जय प्रकाश, दुनी चंद और वेद प्रकाश के ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ली। जय प्रकाश ने बताया कि दो साल पहले भी उनके ट्यूबवेल से खेती का सारा सामान, मोटर, पंखा, टीलर, हेरो, चारपाई व अन्य सामान चोर चोरी कर ले गए थे। अब फिर ट्यूबवेल की मोटर चुरा ली गई। ग्रामीणों ने बताया की 15 दिन पहले भी गांव के किसान शिव कुमार के अलावा दो और किसानों की मोटर चोरी हुई। जठलाना क्षेत्र में प्रतिदिन ट्यूबवेलों से मोटरें व सामान चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई है। इससे लोगों में रोष है। संवाद