यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के लाक्कड़मय प्रतापपुर गांव से चोरों ने एक रात में पांच किसानों के ट्यूबवेल से मोटरें चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
लाक्कड़मय प्रतापपुर निवासी प्रवीन कुमार ने प शिकायत में बताया कि वह 12 अप्रैल की शाम को खेत से काम खत्म करके घर आ गया था। सुबह जब वह खेत में गया तो उसे ट्यूबवेल के कमरे की दीवार टूटी मिली। अंदर से मोटर गायब मिली। इस दौरान उसे सूचना मिली कि चोरों ने उनके पड़ोसी गोपाल, मेनपाल, महिंद्र व राजकुमार के ट्यूबवेल से भी मोटरें चोरी कर ली है। पुलिस का कहना मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद