फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवारों ने छह हजार रुपये छीने

Fri, 17 Apr 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव लेदी में एचडीएफसी बैंक के पास बाइक सवार दो युवकों ने व्यक्ति से छह हजार रुपये छीन लिए। छछरौली थाना पुलिसने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव मानकपुर वन निवासी मनमोहन सिंह ने शिकायत में बताया कि वह वीरवार दोपहर गांव लेदी स्थित एचडीएफसी बैंक से रुपये निकलवाने के लिए गया था। वह बैंक से रुपये निकलवा कर बाहर निकाला। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसके हाथ से छह हजार रुपये छीन लिए और भगाने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा किया। आरोपी भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें