फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

Fri, 27 Mar 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। दिल्ली पैरलल नहर पर नारायणा पुल के पास बुधवार रात नौ बजे सड़क हादसे में एक युवक कमल (28) की मौत हो गई। कमल देर रात को कंपनी से काम खत्म कर अपने गांव नारायणा जा रहा था। पुलिस ने मृतक की मां करेशन की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

नारायणा गांव की करेशन ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो लड़के और दो लड़की हैं। वह बुधवार रात को वह गांव के ही शमशेर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नारायणा गांव जा रही थी। उनका बड़ा बेटा कमल भी गन्नौर के बड़ी गांव स्थित कंपनी से काम खत्म कर उनके साथ ही अलग मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था। वह रात को नौ बजे नारायणा पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने कमल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कमल की मौके पर मौत हो गई। कार चालक मौके से भाग गया। हादसे ही सूचना पर थाना समालखा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें