छावनी के हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में किया माता का श्रृंगार। प्रवक्ता
- फोटो : संवाद
अंबाला। छावनी के हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में वीरवार को दुर्गा अष्टमी और रामनवमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान सुबह साढे़ आठ बजे से साढे़ 10 बजे तक दुर्गा महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में सभा के सदस्यों और भक्तों ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ के साथ-साथ मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम और माता रानी की आरती की गई। इसके पश्चात मां महागौरी का श्रृंगार किया गया। परंपरा के अनुसार, एक वर्ष से नौ वर्ष तक की कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। माता को आलू-पूरी, खीर और कद्दू का विशेष भोग लगाया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। शाम को भी भजन-कीर्तन और भव्य आरती के साथ माता को भोग लगाकर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
छावनी के हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में किया माता का श्रृंगार। प्रवक्ता- फोटो : संवाद