फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Fri, 20 Mar 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बरथाकोरसी निवासी 36 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के भाई संजय कुमार ने शिकायत में बताया कि बुधवार शाम वह अपने भाई राजेंद्र सिंह के साथ गांव मंडौली आया था। इस दौरान उसका बड़ा भाई अमित कुमार भी अपनी बाइक पर वहां पहुंच गया। काम खत्म करने के बाद तीनों अपनी बाइकों पर जगाधरी के लिए रवाना हुए। गांव दमोपुरा कलां के पास कार ने अमित को टक्कर मार दी। घायल अमित जिला अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया। वह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें