फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Fri, 20 Mar 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बलाचौर में एक व्यक्ति ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव बलाचौर निवासी फूलचंद ने शिकायत में बताया कि उसके भाई रणवीर सिंह की कुछ दिन पहले भाई इंद्रराज के साथ कहासुनी हो गई थी। रणवीर सिंह 16 मार्च को गांव में जा रहा था। इस दौरान इंद्रराज ने रणवीर सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें