फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पढ़ाई नहीं करने पर मां ने डांटा, पांचवीं के छात्र ने लगाया फंदा

Thu, 14 May 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मां सुषमा के साथ निखिल। परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर क्षेत्र में पांचवीं कक्षा के एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर मां के डांटने के बाद छात्र पिछले चार दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। घटना के समय वह घर पर अकेला था। मां के घर लौटने पर मौत का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान 13 वर्षीय निखिल पुत्र मैनेजर शर्मा निवासी गांधी नगर के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। परिवार में माता-पिता सहित चार भाई-बहन हैं और निखिल सबसे छोटा था। उसके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि मां सुषमा देवी अपनी तबीयत खराब होने के कारण दवाई लेने अस्पताल गई थीं। अन्य भाई-बहन स्कूल गए हुए थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे घर लौटने पर निखिल नजर नहीं आया। तलाश के बाद वह घर के ऊपरी कमरे में फंदे पर लटका अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के बड़े भाई विकास ने बताया कि निखिल स्वभाव से हंसमुख था और किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं करता था। जांच अधिकारी एएसआई नवतेज ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

ओमान से लौटे पिता ने बेटे का शव देखा तो बिलख पड़े
गांधी नगर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय निखिल की मौत की खबर सुनकर उसके पिता जो ओमान से बुधवार शाम घर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही वह फूट-फूटकर रो पड़े, जिससे वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि पिता को घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत भारत के लिए रवाना होने का निर्णय लिया था। घर पहुंचने पर उन्होंने बेटे को अंतिम बार देखा और परिवार को संभालने की कोशिश की। निखिल की असमय मौत से पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक पसरा है।

मां सुषमा के साथ निखिल। परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें