फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक ने झूठ बोलकर की शादी, सात नामजद

Thu, 14 May 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। न्यूजीलैंड में नौकरी और स्थायी निवास का झांसा देकर महिला ने शादी करने और बाद में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पति पर न्यूजीलैंड में आपराधिक मामला दर्ज होने का आरोप लगाया है। थाना गांधी नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गांधी नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2022 में यमुनानगर निवासी नवोदित से कोर्ट मैरिज के रूप में हुई थी, जबकि जनवरी 2024 में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह समारोह आयोजित किया गया। आरोप है कि शादी से पहले ससुराल पक्ष ने बताया था कि नवोदित न्यूजीलैंड में अच्छी नौकरी करता है और उसे वहां स्थायी निवास मिला हुआ है।
विज्ञापन

इसी विश्वास में परिवार ने शादी पर करीब 55 से 60 लाख रुपये खर्च किए। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष ने बड़ी कार और नकदी की मांग शुरू कर दी तथा कम दहेज लाने के ताने देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पति ने भी कई बार मांग पूरी न होने पर उसे न्यूजीलैंड न बुलाने और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में उसे पता चला कि पति पर न्यूजीलैंड में अश्लील वीडियो बनाने से संबंधित आपराधिक मामला दर्ज है और उसकी वहां पीआर भी नहीं है।
विज्ञापन

आरोप है कि यह तथ्य शादी से पहले जानबूझकर छिपाए गए। महिला ने बताया कि दिसंबर 2024 में उसे ससुराल से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह मायके में रह रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना गांधी नगर पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें